ब्रिज को इतनी मजबूती के साथ बनाया जा रहा कि रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
जम्मू। भारतीय रेलवे एक ऐसा रेल ब्रिज बनाने जा रही है जिसे विश्व के आश्चर्यों में शुमार किया जाएगा। जम्मू में चिनाब नदी के ऊपर भारतीय रेल 359 मीटर ऊंचा ब्रिज बनवा रही है। यह ब्रिज पेरिस के आइफल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा होगा। ब्रिज को इतनी मजबूती के साथ बनाया जा रहा कि रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता का भूकंप भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। रेलवे ने ट्वीट करके इस ब्रिज के बारे में जानकारी दी है।