Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Mar 27, 2019

दस रुपये खर्च करें और रेलवे स्टेशन पर लीजिए वीआइपी लाउंज का मजा

 रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए वीआइपी लाउंज तैयार किया जा रहा है। यहां आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को उपलब्ध होंगी। यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए एक घंटे के दस रुपये खर्च करने होंगे। 31 मार्च से यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है। लाउंज के निर्माण पर दस लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

मंडल रेल प्रशासन ने स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए वर्तमान में दो प्रकार के वेटिंग हॉल बनाए हैं। जनरल टिकट वाले यात्रियों के अलग वेटिंग हॉल हैं, यहां शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध है। एसी व स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अलग वेटिंग हॉल है। इस वेटिंग हॉल में एसी की सुविधा के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यहां बैठकर इंतजार करने वाले यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। जिससे यहां यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।

दस रुपये प्रति घंटे देना होगा किरायाअब मुरादाबाद स्टेशन पर रेल प्रशासन वीआइपी लाउंज तैयार कर रहा है। जिसमें हवाई अड्डे के वीआइपी लाउंज की तरह सुविधाएं होंगी। यहां यात्रियों के बैठने के लिए आरामदेह सोफा के अलावा अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। रेलवे फिलहाल यात्रियों से दस रुपये प्रति घंटे की दर से किराया लेगा। यहां एक रेलवे कर्मी की ड्यूटी भी टिकट काटने के लिए लगाई गई है। वही ठहरने वाले यात्रियों का हिसाब भी रखेगा।

हाथ धोने के लिए हैंडवॉश, मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी, वाई-फाई की सुविधा, पढऩे के लिए न्यूज पेपर व मैगजीन मिलेंगी, ट्रेन व कोच की जानकारी उपलब्ध होती रहेगी।

स्टेशन पर वीआइपी लाउंज 31 मार्च तक तैयार हो जाएगा। फिलहाल इसका किराया दस रुपये निर्धारित किया है। वर्तमान में रेल प्रशासन द्वारा संचालित किया जाएगा, बाद में प्राइवेट एजेंसी द्वारा संचालित कराया जायेगा। इसके निर्माण पर दस लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

Source - Jagran

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language