Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Jan 1, 2019

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

नए वर्ष में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगों को अब गर्व की अनुभूति होगी। सोमवार को स्‍टेशन के सामने रेलवे के अधिकारियों ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया। स्टेशन डायरेक्टर राजन कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम लखनऊ सुनीत वत्स, सहायक मंडल इंजीनियर पश्चिम गोरखपुर वीपी सिंह, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्रेयांश, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर डीसी श्रीवास्तव, स्टेशन प्रबंधक पीके अस्थाना, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव और सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य टीपी मल्ल की मौजूदगी में वरिष्ठ सफाईकर्मी अशोक कुमार ने झंडारोहरण किया।

झंडे की ऊंचाई 100 फीट है जबकि लहरा रहे तिरंगा की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। रेलमंत्री पीयूष गोयल की पहल पर देश के प्रमुख 75 ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर तिरंगा झंडा लहरा रहा है। इसके लिए रेलमंत्री ने नवंबर में ही जोनल कार्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया था। ट्वीट करके भी उन्होंने संबंधित लोगों को जानकारी दे दी थी। रेलमंत्री के दिशा-निर्देश के क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर में तो तिरंगा लहराने लगा है। जल्द ही लखनऊ और छपरा जंक्शन पर भी तिरंगा झंडा लहराएगा।

विश्वविद्यालय में पहले से ही लहरा रहा तिरंगा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहले से ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहरा रहा है। 19 जून 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका ध्वजारोहण किया था। विश्वविद्यालय के अलावा रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने लगा है। हालांकि रामगढ़ताल पर भी लगभग 150 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने की कवायद शुरू हो गई है। नौका बिहार के पास इसका बेस लगभग तैयार कर लिया गया है।

Source - Jagran

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language