चीफ लोको इंस्पेक्टरों को मिलेगा स्टेपिंग अप पे का लाभ
कोटा। न्यूज. रेलवे चीफ लोको इंस्पेक्टरों (सीएलआई) को स्टेपिंग अप पे का लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड द्वारा मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि कनिष्ठ से एक जनवरी 2006 से कम वेतन वाले सीएलआई को स्टेपिंग अप पे के हकदार होंगे।
पश्चिम-मध्य रेलवे मजदूर संघ सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि नेशनल फेडरेशन आॅफ इंडियन रेलवेमैंस (एनएफआईआर) इस लड़ाई को पिछले करीब 14 सालों से लड़ रही थी। पिछले दिनों दिल्ली में बैठक में एनएफआईआर के महामंत्री एम राघवैया ने रेल मंत्री के सामने फिर से इस मुद्दे को उठाया था। इस पर मंत्री ने जल्द ही इसके आदेश निकाले जाने का आश्वासन दिया था। इस आदेश से पश्चिम-मध्य रेलवे के हजारों सीएलआई में खुशी की लहर छा गई।

No comments:
Post a Comment