Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Feb 7, 2019

कई और रेलवे स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम, क्या आपका शहर भी इस लिस्ट में?

देश भर में कई रेलवे स्टेशनों के नाम जल्द ही बदलने वाले हैं. पिछले दिनों मुगलसराय जंक्शन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय करने के बाद रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम प्रयागराज करने की औपचारिकता भी पूरी कर ली है. जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी. राज्य सरकारों और सांसदों से लगातार मिल रहे इस तरह के सुझाव पर काम करने में रेलवे को खासी दिक्कत आती है इसलिए रेलवे ने एक साथ देश भर के कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला किया है. दरअसल, किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने पर रेलवे को रिजर्वेशन सिस्टम, कोडिंग सिस्टम, आईआरसीटीसी के सॉफ्टवेयर समेत सात जगहों पर बदलाव करने पड़ते हैं और बार-बार सॉफ्टवेयर में बदलाव पर रेलवे को खासी मशक्कत करनी पड़ती है. जिस पर रेलवे को काफी पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं. बार-बार की इस मशक्कत से बचने के लिए रेलवे ने गृह मंत्रालय के माध्यम से राज्य सरकारों से उन स्टेशनों की लिस्ट मांगी है जिनके शहरों, जिला मुख्यालयों के नाम या तो अलग या हाल फिलहाल में बदले गए हैं.

Source - News 18

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language