Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Apr 16, 2019

रेलवे के डिवीजनल मैनेजर को मिली 5 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

पुलवामा हमले के बाद से ही देश में कई जगह अज्ञात लोगों द्वारा आतंकी हमले करने के धमकीभरे खत भेजे गए हैं। हालांकि अब तक ऐसे मामले झूठे ही निकले हैं। अब एक बार फिर पंजाब में रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी मिली है।

जैश-ए-मुहम्मद के नाम पर फिरोजपुर के डिवीजनल मैनेजर को एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है। खत में पंजाब के पांच रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

पत्र हिंदी में लिखा गया है। जैश की ओर से कथित तौर पर डिवीजनल मैनेजर को भेजे गए पत्र में दावा किया गया है कि 13 से 16 मई के बीच में फरीदकोट, अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर और बरनाला के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले भी जैश के नाम पर रेलवे को पत्र भेजे गए थे जो बाद में झूठे निकले।

Source - Nai Dunia

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language