Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Apr 12, 2019

रेलवे ने लिया चार घंटे का मेगा ब्लॉक, दो गर्डर बदली, दो घंटे देरी से आईं ट्रेनें

इंदौर. रेलवे ने इंदौर-उज्जैन सेक्शन और देवास-बिंजाना स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह चार घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर दो गर्डर बदली। करीब 60 साल पुराने गर्डर को रेलवे ने बदला। इसमें 150 लोगों की टीम लगाई गई। मेगा ब्लॉक की वजह से इंदौर आने वाली ट्रेनों को एक से दो घंटे तक देरी से आई।

रेलवे ने रात 12.50 से सुबह 4.50 बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया। क्रेन की मदद से 130 टन से ज्यादा वजनी नई गर्डर को रखा गया। इसके लिए रेलवे ने पहले ही मेगा ब्लॉक ले लिया था। गर्डर बदलने के साथ ही ट्रैक का मैटेंनेंस, ओएचई तार को भी बदल दिया गया।

रतलाम मंडल में 1958-60 की कुल 59 गर्डर, अब तक 30 को बदल दिया गया : डीआरएम आरएन सुनकर के अनुसार रतलाम मंडल में सन् 1958 से 60 तक की कुल 59 गर्डर है। इनको जून 2020 तक बदला जाना है। हालांकि हमने इसको पहले ही प्लानिंग में लेते हुए बदलने का काम शुरू कर दिया। अब तक कुल 30 गर्डर बदली जा चुकी है। 29 गर्डर और है। हमारा टारगेट है कि जून तक सभी गर्डर को बदल दिया जाए।

Source - Dainik Bhaskar

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language