Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Nov 27, 2019

भारतीय रेल: 2021 के अंत तक अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का है लक्ष्य

भारतीय रेल (Indian Railways) में लंबित परियाजनाओं को पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) नई प्राथमिकताएं तय किए हैं। जिसमें 2021 के अंत तक 58 अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

साल 2022 में देश की 75वीं वर्षगाठ है जिसमें रेलवे चाहती है कि तब तक वे अपने लक्ष्य को पूरा कर लें। मौजूदा समय में रेलवे के कुल 498 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। जिसमें नई लाइन, दोहरीकरण और आसान परिवर्तन की परियोजनाएं शामिल हैं।

परियोजनाओं को श्रेणीयों में बांटा गया रेल मंत्रालय को इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 5.22 लाख करोड़ रुपये की जरुरत है। अभी रेलवे सभी परियोजनाओं पर हर साल 30 करोड़ रुपये खर्च करता है। रेलवे के सभी परियोजनाओं को पूरा करने में करीब 17 साल लग जाएंगे। जिसके चलते रेलवे ने महत्व के अनुसार परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इस सभी परियोजनाओं में 68 को महत्वपूर्ण श्रेणी में रखा गया है। 67 परियोजनाएं दोहरीकरण, तिहरीकरण व चौहरीकरण से संबंधित है, जिसे मार्ज 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। और बाकि के परियोजनाएं बचे दस सालों में पूरा किया जाएगा।

महत्वपूर्ण परियोजनाओं को 2022 तक पूरा का लक्ष्य रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगदी ने कहा कि इन दिनों हमारी पूरी उर्जा प्रमुख लंबित परियोजनाओं को पूरा करने पर लगी हुई है। हमने परियोजनाओं की समीक्षा कर उनमें से अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान की है। जिन्हें हम 2022 तक पूरा करेंगे।

Source - Naviday

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language