रेलवे भर्ती बोर्ड के रिजल्ट आने के साथ ही हंगामा भी शुरू हो गया है। ग्रुप डी के पदों को लेकर हुई परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने पेपर दिया, उनके परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप परीक्षार्थियों ने लगाया है।
एक छात्र ने बताया कि रेलवे की रिक्त पद कई सालों बाद निकले, लेकिन इसमें जब इसके परिणाम आए तो उन्हें समझ नहीं आया कि यह नंबर कैसे मिल गए। दरअसल परीक्षा में 100 नंबर का पेपर आया, लेकिन जब इसका परिणाम घोषित किया गया तो कई उम्मीदवारों को 100 से भी ज्यादा नंबर मिल गए। इस परिणाम से गड़बड़ी का अंदेशा लगाया जा रहा है।
Source - Nai Duniya

No comments:
Post a Comment