Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :
Showing posts with label 7 Study Material & Guide. Show all posts
Showing posts with label 7 Study Material & Guide. Show all posts

Oct 13, 2023

जानिए पटरियों के साइड में क्यों लिखे होते हैं नंबर?

 भारत में हर दिन लाखों लोग रेलवे में सफर करते हैं. कभी न कभी तो आपकी नजर चलती ट्रेन के साइड में लगे खंभों पर गई होगी. वहां एक नंबर लिखा रहता है. साथ ही दो स्टेशनों के बीच पटरी के बीच जो बिजली के खंभे लगे रहते हैं, उस पर भी कोई नंबर लिखा रहता है. आइए आपको बताते हैं ये नंबर क्या होता है और इनको क्यों लिखा जाता है.

रेलवे की पटरी के किनारे लिखा हुआ ये नंबर असल में और कुछ नहीं बल्कि किलोमीटर नंबर होता है. अगर किसी स्टेशन या फिर दो स्टेशनों पर पटरी से जुड़ा कोई काम हो रहा होता है तो ट्रेन चला रहे लोको पायलट को रफ्तार पर प्रतिबंध के अलावा अलर्ट रहने का आदेश दिया जाता है.

इसके लिए जिस खंभे पर काम चल रहा है , उसी खंभे का किमी नंबर लिखा जाता है. लोको पायलट भी इसी लिखित सतर्कता आदेश का सख्ती से पालन करता है. इसलिए कई बार ये नंबर देखने पर ट्रेन काफी धीमी हो जाती है.

जब सीमेंट या कंक्रीट से ये खंभे तैयार हो रहे होते हैं तो उस वक्त बिजली के खंभों पर किमी नंबर लिखा होता है. रेलवे की भाषा में इसको मास्ट कहा जाता है. दरअसल दो मास्ट के बीच की दूरी करीब 60 मीटर तक हो सकती है. अगर पटरियों में घुमाव है तो यह दूरी कम भी हो सकती है.

अगर ट्रेन चलाते वक्त पटरियों में किसी भी जगह पर कोई खराबी आती है तो मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे हादसा भी हो सकता है. इसलिए इन नंबरों को देखकर लोको पायलट पटरियों की देखभाल से जुड़ी इन्फॉर्मेशन लोगों को देता है.

अगर किसी ट्रेन का इंजन फेल हो जाता है या फिर किसी अन्य कारण से ट्रेन के आगे जाने में मुश्किल खड़ी हो जाती है तो फिर रेलवे अधिकारियों को ट्रेन का गार्ड किमी नंबर बताकर ही मदद मांगता है. इसकी मदद से कई अन्य काम भी किए जाते हैं.

किमी नंबर से लोको पायलट ही नहीं, आम नागरिकों को भी बहुत फायदा होता है. दरअसल अगर आपका कोई जरूरी सामान चोरी हो गया है या फिर गिर गया है तो रेलवे अधिकारियों को आप किमी नंबर बताकर मदद मांग सकते हैं.

Oct 3, 2023

रेलवे का नया टाइम टेबल लागू

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! एक अक्टूबर से आपका रेलवे सफर काफी हद तक बदलने वाला है. रेलवे कई कई जोन ने अपने ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किए हैं. कई ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे सफर में काफी वक्त बचेगा. खासकर उत्तर प्रदेश से चलने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है. इसके अलावा कई ट्रेनों को जोड़ने वाली ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ दी गई है. आपको बता दें कि ये सभी बदलाव 30 सितंबर 2023 को आधी रात से लागू हो जाएंगे.

नौचंदी एक्सप्रेस (14511) प्रयागराज संगम से शाम 05.20 बजे  चलेगी. हालांकि, अब ये गाड़ी मेरठ सिटी सुबह 7.45 बजे पहुंचेगी. 10.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. वहीं, वापसी में ये गाड़ी संख्या (14512) साहरनपुर से शाम 05.25 बजे की जगह दोपहर 2.15 बजे चलेगी. देवबंद पर ये ट्रेन 02.43 पहुंचकर 02.45 बजे रवाना होगी. मुज्जफरनगर तीन बजे पहुंचकर 03.05 बजे रवाना होगी. मेरठ सिटी ये ट्रेन शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और अब केवल पांच मिनट ही ठहरेगी. ट्रेन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, लखनऊ, बछरावां, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, कुंडा, फाफामऊ स्टेशनों से गुजरते हुए प्रायागराज सुबह 06.30 बजेगी पहुंचेगी.

मुरादाबाद मंडल की 27 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है. इससे लगभग 22 मेल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का सफर पांच मिनट से 55 मिनट तक बचेगा. गजरौली, नजीबाबाद से चलने वाली पांच पैसेंजर ट्रेनों का ट्रैक अपग्रेडेशन किया गया है. इससे अब पांच से 20 मिनट तक कम समय लगेगा. 14 ट्रेनों के ऑरिजनेट और टर्मिनेट के टाइमिंग्स में बदलाव किया गया है. रेलवे ने देहरादून-अमृतसर (14631) एक्सप्रेस के शेड्यूल में भी बदलाव किया है. ट्रेन देहरादून से अब 07.30 बजे रवाना होगी. देहरादून-ओखा एक्सप्रेस (19566)पांच मिनट देरी से चलेगी.

हरिद्वार- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (14304) हरिद्वार से रात 08.15 बजे के बजाए रात 08.20 बजे रवाना होगी. देहरादून-उज्जैन उज्जयिनी एक्सप्रेस (14310) और देहरादून-इंदौर (14318) पांच मिनट देरी से रवाना होगी. इसके अलावा कई स्टेशनों के नाम में भी बदलाव हुआ है. प्रतापगढ़ जंक्शन का नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू, बिशनाथगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिशनाथगंज कर दिया है.

Aug 24, 2023

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह गाड़ियां रद्द

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। पश्चिम मध्य रेल के इटारसी भोपाल रेलखण्ड के बीच पवारखेड़ा एवं जुझारपुर केबिन फ्लाईओवर अधोसरंचना कार्य के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान इस मार्ग पर चलने वाली पश्चिम मध्य रेल से सम्बंधित कुछ गाड़ियों को निरस्त करने एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। पमरे से प्रारम्भ/ टर्मिनेट और गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी इस प्रकार है:-

निरस्त रेलगाड़ियाँ

(1) दिनांक 23, 25, 26 एवं 27 अगस्त को गाड़ी संख्या 19343 इंदौर - सिवनी पंचवेली एक्सप्रेस तथा दिनांक 24, 26, 27 एवं 28 अगस्त को गाड़ी संख्या 19344 छिंदवाड़ा इंदौर पॅचवेली एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(2) गाड़ी संख्या 12061 रानी कमलापति जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 23 से 27 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 12062 जबलपुर रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 24 से 28 अगस्त तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त - रहेगी। (3) गाड़ी संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 01921 पुणे वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(4) गाड़ी संख्या 01665 रानी कमलापति अगरतला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 01666 अगरतला रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(5) गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज सिकंदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद- सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(6) गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस - जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 अगस्त को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(7) गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर- हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(8) गाड़ी संख्या 07115 हैदराबाद जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 25 अगस्त को एवं गाड़ी संख्या 07116 जयपुर - हैदराबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

(9) गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग भोपाल अमरकंटक ट्रेन दिनांक 23 से 26 अगस्त तक एवं गाड़ी संख्या 12854 भोपाल- दुर्ग अमरकंटक ट्रेन दिनांक 24 से 27 अगस्त तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

सोमनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

1) अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23, 24, 26 एवं 27 अगस्त को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर कटनी मुड़वारा बीना-भोपाल होकर गन्तव्य को जाएगी। 2) इसी प्रकार अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 23, 24 एवं 25 अगस्त को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या ११४६३ सोमनाथ- जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल- बीना-कटनी मुड़वारा जबलपुर तक आयेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस / 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Jul 15, 2023

Cancelled Train List: बारिश से ट्रैक पर भरा पानी, कई ट्रेन रद्द तो कई चल रहीं घंटों लेट; यहां देखें लिस्ट

एनसीआर में हो रही बारिश से ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ गया है। वहीं कई घंटों लेट चल रहीं हैं।

फिरोजाबाद के टूंडला जंक्शन क्षेत्र सहित एनसीआर में हो रही भारी बरसात व जलभराव का असर रेल संचालन पर भी पड़ रहा है। ट्रेन व यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने कई अहम निर्णय लिए हैं। रेलवे की तरफ से कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाना पड़ रहा है। कई ट्रेन को रद्द करना पड़ा है।

शनिवार को रेल प्रशासन ने लक्सर स्टेशन के यार्ड में पानी भरने पर कालिंदी एक्सप्रेस को रविवार तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं नार्थईस्ट, महानंदा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से टूंडला स्टेशन पर पहुंचीं। बरसात का सबसे अधिक असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में देखने को मिल रहा है। रेलट्रैक पर जलभराव के चलते रेल प्रशासन को ट्रेन संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को रेल प्रशासन ने सूबेदारगंज से देहरादून के मध्य चलने वाली लिंक एक्सप्रेस को चार दिनों के लिए रद्द किया हुआ है। वहीं लक्सर स्टेशन यार्ड में जलभराव होने से शनिवार को कानपुर सेंट्रल से मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला जंक्शन होकर भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस को दो दिन के लिए और रद्द कर दिया।

जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार व रविवार को रद्द रहेगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जलभराव के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है। इसके साथ ही बारिश के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर चलाने से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है।

शनिवार को नार्थईस्ट एक्सप्रेस तीन घंटे, मूरी एक्सप्रेस ढाई घंटे, महानंदा एक्सप्रेस तीन घंट, डाउन सीमांचल एक्सप्रेस साढे़ तीन घंटे आदि देरी से चल रहीं हैं। ट्रेनों के देरी से चलने पर रेलयात्री स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे।

Apr 21, 2023

रेलवे ने इस वित्त वर्ष यह रिकार्ड तोड़ा

पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले यह राशि करीब 49,000 करोड़ रूपये अधिक है, जो कि 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

माल भाड़ा राजस्व उछलकर 1.62 लाख करोड़ रूपये पर पहुंचा, इसमें करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई

यात्री राजस्व में अब तक की सर्वाधिक 61 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह 63,300 करोड़ रूपये पर पहुंच गया

भारतीय रेल अब पूरी तरह से पेंशन व्यय की पूर्ति कर पा रही है

परिचालन अनुपात 98.14 प्रतिशत पर पूरी तरह से संशोधित अनुमान के दायरे में रहा

भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिये 2.40 लाख करोड़ रूपये का रिकार्ड राजस्व दर्ज किया है। यह राशि इससे पिछले वित्त वर्ष में प्राप्त राजस्व के मुकाबले करीब 49,000 करोड़ रूपये अधिक है जो कि 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। वित्त वर्ष 2022- 23 के दौरान माल भाड़ा राजस्व में भी जोरदार वृद्धि रही और यह 1.62 लाख करोड़ रूपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इसमें करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि रही। भारतीय रेल का यात्री राजस्व भी इस दौरान अब तक की सबसे अधिक 61 प्रतिशत वृद्धि के साथ 63,300 करोड़ रूपये पर पहुंच गया। भारतीय रेल तीन साल बाद अपने पेंशन खर्च का पूरा भुगतान करने में समर्थ रही है। राजस्व में अच्छी वृद्धि और सख्त व्यय प्रबंधन के चलते रेलवे में 98.14 प्रतिशत परिचालन अनुपात हासिल करने में मदद मिली है। यह अनुपात संशोधित लक्ष्य के दायरे में है। सभी तरह के राजस्व खर्च को पूरा करने के बाद रेलवे अपने आंतरिक संसाधनों से पूंजी निवेश के लिये 3,200 करोड़ रूपये उपलब्ध कराने में सफल रही। (इसमें 700 करोड़ रूपये डीआरएफ के लिये, 1,000 करोड़ रूपये डीएफ और 1,516.72 करोड़ रूपये आरआरएसके के लिये उपलब्ध कराये गये।) यातायात राजस्व के मामले में भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2022-23 में 63,300 करोड़ रूपये यात्री राजस्व से प्राप्त किये, 2021- 22 में प्राप्त 39,214 करोड़ रूपये के राजस्व के मुकाबले इसमें 61 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। भारतीय रेल ने 2022-23 में कोचिंग राजस्व से 5,951 करोड़ रूपये कमाये। यह राशि इससे पिछले वित्त वर्ष में हासिल 4,899 करोड़ रूपये के मुकाबले 21 प्रतिशत अधिक रही। इसी प्रकार विविध कार्यकलापों से 2022- 23 में 8,440 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ यह राजस्व इससे पिछले वर्ष इस मद में प्राप्त 6,067 करोड़ रूपये के मुकाबले 39 प्रतिशत अधिक रहा। वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेल का सकल राजस्व 2,39,803 करोड़ रूपये रहा जो कि 2021-22 में 1,91,278 करोड़ रूपये था। इसी प्रकार सकल यातायात प्राप्तियां 2021-22 के 1,91,206 करोड़ रूपये के मुकाबले 2022-23 में 2,39,750 करोड़ रूपये रहीं। रेलवे की 2022-23 में कुल प्राप्तियां 2,39,892 करोड़ रूपये रही जबकि 2021-22 में रेलवे को कुल 1,91,367 करोड़ रूपये की प्राप्तियां हुई थी। रेलवे का कुल व्यय 2021-22 के 2,06,391 करोड़ रूपये के मुकाबले 2022-23 में 2,37,375 करोड़ रूपये रहा। वहीं 2022-23 में परिचालन अनुपात 98.14 प्रतिशत रहा। रेलवे ने एक लाख करोड़ रूपये अपनी नेटवर्क क्षमता बढ़ाने में निवेश किये। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान रेलवे की सबसे ज्यादा 5,243 किलोमीटर नई लाइनें, रेल लाइनों का दोहरीकरण अथवा दो से अधिक रेलवे ट्रेक बिछाये गये। वर्ष 2022-23 में रेलवे ने 6,657 करोड़ रूपये के निवेश से 6,565 किलोमीटर रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण किया, इससे चालू वित्त वर्ष के दौरान रेलवे 100 प्रतिशत विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। रेलवे का ध्यान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर है। बीते वित्त वर्ष में राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष के तहत 11,800 करोड़ रूपये का निवेश विभिन्न सुरक्षा कार्यों पर किया गया। सरकार ने रेलवे की पुरानी पड़ चुकी संपत्तियों के नवीनीकरण की जरूरत को समझते हुये 10,000 करोड़ रूपये उपलब्ध कराये हैं वहीं रेलवे ने भी ऐसी परिसंपत्तियों के उन्नयन के लिये आंतरिक संसाधनों से 1,800 करोड़ रूपये का योगदान किया। वर्ष के दौरान रेलवे ट्रैक, पुलों, ग्रेड सेपरेटर्स आदि को मजबूत करने जैसे सुरक्षा उपायों पर कुल 25,913 करोड़ रूपये का निवेश किया गया। माल परिवहन समर्पित रेल गलियारे:डीएफसीः और मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना पर अधिक निवेश से इन परियोजनाओं में तीव्र प्रगति सुनिश्चित हुई है। एनएचआरएससीएल ने 12,000 करोड़ रूपये और डीएफसीसीआईएल ने 14,900 करोड़ रूपये उपलब्ध कराये हैं। वंदे भारत ट्रेनों से रेलवे के समूचे तंत्र में संख्या तेजी से बढ़ी है। वैगन की खरीद एक साल पहले के मुकाबले 77.6 प्रतिशत बढ़कर 22,747 वैगन पर पहुंच गई। रेलवे की भार वहन क्षमता बेहतर बनाने और यात्रियों के लिये यात्रा को सुविधाजनक बनाने के वास्ते 44,291 करोड़ रूपये का आधुनिक रेलवे साजो सामान खरीदा गया। रेलवे का सकल बजट समर्थन 2021-22 के 1,17,507 करोड़ रूपये के मुकाबले 2022-23 में 1,59,244 करोड़ रूपये रहा। वहीं 2021-22 के 1,90,267 करोड़ रूपये के पूंजी व्यय के मुकाबले 2022-23 में 2,03,983 करोड़ रूपये का कुल पूंजी व्यय हुआ। For More Railway News, Study Material And Latest Updates Click On – www.informationcenter.co.in

Mar 12, 2023

सहायक लोको पायलट के कर्तव्य (Duties of Assistant Loco Pilot)

सहायक लोको पायलट के कर्तव्य सहायक लोको पायलट के सामान्य कर्तव्य.
  1. ड्यूटी पर रिपोर्ट करते समय, दिखने में साफ सुथरे समुचित वर्दी में एवं सभ्य तथा शिष्ट रहेगा।
  2. अपनी ड्यूटी से संबंधित नियमों से परिचित रहेगा, चाहे उसे नियमों की प्रति या उसकी ड्युटी से संबंधित नियमों का अनुवाद दिया गया हो अथवा नहीं।
  3. वह ऐसे समय और स्थान पर तथा उतनी अवधि के लिए ड्यूटी पर उपस्थित रहेगा जो इस बारे में प्रशासन निश्चित करे और यदि किसी समय अन्य समय और स्थान पर उसकी सेवाओं की आवश्यकता पड़ती है तो वहाँ भी उपस्थित होगा। वह ड्यूटी पर हमेशा चौकस और सावधान रहेगा।
  4. वह सभी स्थिति में अपने लोको पायलट के सभी विधिपूर्ण आदेशों का पालन करेगा।
  5. सहायक लोको पायलट निम्न बातों की जानकारी रखनी होगी
  6. विभिन्न किस्म के इंजिनों के ले आऊट एवं कार्यप्रणाली, उनके उपप्रणालियों, उनके सहायक पुर्जे एवं उनकी स्थिती की जानकारी रखनी होगी ।
  7. b. चलती दशा में समस्याओं से निपटने के लिए सवारी वैगन एवं गुड्स वैगन से संबंधित पहलुओं, जैसे - ब्रेक बांईडिंग, डिस्ट्रीब्युटर वाल्व की आयसोलेटिंग, सिंगल/ डबल पाईप एयर ब्रेक वर्किंग, होज पाईप का बदलना आदि की जानकारी रखनी होगी ।
 
  1. आधुनिक इंजिन एवं परिचालन अनुदेश की जानकारी रखनी होगी ।
 
  1. रेल ट्रेक एवं गाडियों की सुरक्षा से संबंधित नियम की जानकारी रखनी होगी ।
 
  1. मल्टीपल युनिट इंजिनों के कॉन्टेंक्टर, रिले के कनेक्शन तथा डिस्कनेक्शन एवं वेजिंग की जानकारी रखनी होगी ।
   
  1. शेड से इंजिन निकालते समय, पहले दल से अधिकार में लेते समय, निष्क्रिय इंजिनों को अधिकार में लेते समय इंजिनों के परिस्थिती संबंधित नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी रखनी होगी.
 
  1. सामान्य एवं सहायक नियमों में निर्धारित विभिन्न परिस्थितियों में इस्तेमाल किये जाने वाले सीटी कोड की जानकारी रखनी होगी ।
  2. h. फेसिंग पॉईंट पार करते समय, हॉर्न, हेड लाईट के खराब होने पर, धुंध एवं कोहरा युक्त मौसम होने पर, खराब दृश्य, असामान्य कार्यदशा आदि के समय विभिन्न परिस्थितियों के अंतर्गत गति सीमा की जानकारी रखनी होगी ।
  3. गाडी संचालन में इस्तेमाल किये जाने वाले विभिन्न फार्म तथा अधिकार पत्रों की जानकारी रखनी होगी ।
  4. यदि उसे दल नियंत्रक द्वारा या लॉबी इंचार्ज द्वारा गाडी संचालन के लिए कोई उपकरण दिया जाता है, उसे चार्ज में लेगा तथा उसका चार्ज सौपेंगा।
साईन ऑन के समय कर्तव्य
  1. सांस विश्लेषण के पश्चात ही वह साईन ऑन करेगा।
  2. वह सुनिश्चित करेगा कि उसके पास दो जोडी ऐनक है यदि डबूटी पर ऐनक की जरूरत पडती है तो ।
  3. सामान्य अनुदेशों एवं अन्य स्थानीय अनुदेशों आदि जैसे सभी अनुदेशों को वह पढ़ेगा। ड्यूटी के दौरान उसके सेक्शन पर पडने वाले संबंधित गति प्रतिबंधोको नोट करेगा।
  4. वह जांच करेगा कि रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराये गये सुरक्षा उपकरण जैसे सिग्नल, लैंप टॉर्च, फ्लैग, डेटोनेटर, फ़्यूजी चालू हालत में है।
चार्ज लेते समय कर्तव्य
  1. वह अंडरट्रक उपकरणों की जांच करेगा।
  2. वह फ्यूल ऑयल, ल्यूब ऑयल, वाटर लेवल, वाटर टेम्परेचर, गवर्नर ऑयल इत्यादी के लेवल की जांच करेगा। एक्सपांशन टैंक के सतह की जांच करते समय यह सुनिश्चित करेगा कि इंजन नॉन इलेक्ट्रीफाईड ट्रेक पर खडा है।
  3. वह हैंड ब्रेक की कार्य प्रक्रिया की जांच करेगा तथा सुनिश्चित करेगा कि जब गाडी रवाना होना हो तो हैंड ब्रेक ऑन नहीं है।
  4. वह सैंड बॉक्स में सैंड की जाँच करेगा, सैंड पर्याप्त मात्रा में तथा नमी रहित होना चाहिए।
  5. निम्न परिस्थितियों में सहायक लोको पायलट, लोको को लोड के साथ कपल एवं अनकपल करेगा -
  6. a) प्रारंभिक स्टेशन पर
  7. b) इंटरमिडिएट पॉईंट पर
  8. c) इंजिन चेंजिंग के समय
  9. d) स्टेशन या यार्ड में जहाँ लोकोमोटिव डिटैच करना हो। यार्ड से गाडी निकालते समय यह कार्य शंटिंग स्टाफ के मदद द्वारा किया जायेगा।
  10. वह संरक्षा मदों तथा साधनों जैसे हैड लाईट, सुचारू संचलन के लिए फैलशर लाईट, सही दृश्यता के लिए शीशे के देखरेख, बी.पी प्रेशर एवं सही वैक्युम मात्रा की जांच करेगा।
  11. लिकेज एवं ट्रबल शुटिंग आदि के लिए इंजन की जांच करने में लोको पायलट की सहायता कर
  12. वह सुनिश्चित करेगा कि निम्नलिखित इंजिन पर उपलब्ध है
a) स्पेयर VRR फ्युज b) मल्टीपल युनिट केबल c) स्पेयर कपलिंग d) स्पेयर होज पाईप e) बुडन वेज f) कपलिंग कलैम्प g) फायर एक्स्टींगुशर
  1. यह सही MR प्रेशर तथा BP प्रेशर उपलब्ध है, यह सुनिशिचित करेगा।
  2. जब कभी दल नियंत्रक या लॉबी इंचार्ज द्वारा पोर्टेबल फिल्ड टेलिफोन PFT सुपुर्द किया जायेगा उस समय सहायक लोको पायलट उसे एकत्रित करेगा और सुनिश्चित करेगा कि चलती गाडी में सेफ कस्टडी में है तथा साईन-ऑफ करते समय लॉबी को वापस करेगा।
गाडी चलते समय कर्तव्य
  1. वह सिगनल को देखने में लोको पायलट की सहायता करेगा। वह दृश्यता दूरी से सिगनल, कॉशन बोर्ड, स्पीड इंडिकेटर्स द्वारा प्रदर्शित पहलुओं को बतायेगा।
सिगनल सत्तर्क चलान क्षेत्र पर पहुचते समय वह अन्य किसी कार्य में अपने आपको व्यस्त नहीं करेगा।
  1. वह यात्रा के दौरान पीछे मुडकर देखता रहेगा कि गाडी सुरक्षित और सही तरीके से अनुगमन कर रही है। विशेष रूप से मोड पर जहाँ पूरी गाडी दिख सके और यह सुनिश्चित करेगा कि गाडी पूर्ण रूप में है। जब गाडी लाईन पर चल रहे कार्य-स्थल या मानव चलित फाटक से गुजर रही हो तो सहायक लोको पायलट यह सुनिश्चित करने के लिए पीछे देखेगा कि सब कुछ ठीक है और यदि कोई सिगनल दिया जा रहा हो तो, सुनिश्चित करेगा की वह किसी दुर्घटना की जानकारी तो नहीं दे रहा है।
  2. वह दूसरी लाईन से गुजर रही गाडीयों की निगरानी रखेगा और यदि कोई असामान्यता दिखायी देती है तो लोको पायलट को सूचित करगा। यदि आवश्यक हो तो दूसरी गाडी के गाडी को खतरा सिगनल दिखायेगा।
  3. जब लोको पायलट द्वारा प्रतिनियुक्त किया जाता है तो वह लोको पायलट की ओर से सिगनल का आदान प्रदान करेगा।
  4. लाईन पर किसी प्रकार कि अनियमितता जैसे - ए.सी.पी., होज पाईप डिसकनेक्शन, ब्रेक बाईंडिंग, हॉट एक्सल को देखने का उत्तरदायित्व उसका होगा।
  5. सभी प्रकार के असामान्य संचालन, टी.एस.एल, सभी संचार व्यवस्था में खराबी, सिगनल में खराबी, लोड पार्टिंग, लोड डिव्हाईडिंग, दुर्घटना इत्यादी के दौरान उसे अत्याधिक सतर्क एवं सजग रहना होगा।
  6. वह MR, MR2. J Filter, ड्रेन कॉक को खोलकर नमी निकालेगा, बचे इंधन की जांच करेगा, अंडरफ्रेम उपकरणों की जांच करेगा और जब गाडी 15 मिनिट से अधिक समय के लिए रूकती है तो एक्सल बॉक्स की गरमाहट की जांच करेगा (मेल एक्सप्रेस, पैसिंजर ट्रेन पर कार्य करने के मामलों में समय सीमा पूर्व निर्धारित हॉल्ट के कारण लागू नहीं होगी)
  7. वह प्रति 30 मिनिट पर विभिन्न ऑईल एवं एयर प्रेशर, स्पीड, नॉंच आदि को रिपेयर बुक में नोट करेगा। वह गाडी संचालन के समय को भी रिकॉर्ड करेगा।
  8. कार्य करने योग्य वातावरण बनाये रखने के लिए वह ड्रायव्हर कैब को साफ सुथरा रखेगा।
  9. जब इंजन को लोको के काम के लिए हटाया जायेगा तब वह इंजिन को अलग करेगा।
  10. यदि लोकों पायलट गाडी चलाने में असमर्थ हो तो, धीरे-धीरे A- 9 द्वारा ट्रेन ब्रेक लगाकर गाडी को खडा करेगा और नियमानुसार गाडी का बचाव करेगा उसके बाद वह गार्ड को सूचित करेगा और जितनी जल्दी हो सके SM & Controller को इसकी सूचना भेजेगा। यदि वह योग्यता प्राप्त और उसके पास लोको पायलट योग्यता प्रमाण पत्र हो तो वह गार्ड को सूचना देने के बाद कि वह सहजता पूर्वक काम करे, ब्लॉक सेक्शन क्लिअर करेगा।
  11. सिंगल लाईन सेक्शन पर जहाँ बॉल टोकन चलती गाडी में दिये-लिये जाते है उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पिछला बॉल टोकन प्राधिकृत स्टेशन कर्मचारी को सौंप दिया गया है और उपयुक्त नया बॉल टोकन ले लिया गया है।
  12. यदि इंजिन ब्लॉक सेक्शन में बंद पड जाता है या खराब हो जाता है तो लोको पायलट से परामर्श करके वह हैंड ब्रेक और वुडन वेजेस लगायेगा और गाडी का संचालन रोकने के लिए वैगन को पिन डाऊन करेगा।
  13. यदि गाडी के पटरी से उत्तरने पर उसकी गाडी उसमें उलझ गई हो तो वह लोको पायलट की सहायता इस प्रकार से करेगा -
  14. फ़्लैशर लाईट ON करेगा।
  15. यदि फ़्लैशर लाईट खराब हो तो हेड लाईट का स्विच ऑन, ऑफ करके
  16. c. डबल लाईन सेक्शन पर बगल की लाईन का और सिंगल लाईन सेक्शन पर यातायात की दिशा में अपनी लाईन का बचाव करके वह अन्य लाईन लाईन के लोको पायलट /अन्य रेल कर्मचारी की सहायता लेकर/ फिल्ड टेलिफोन द्वारा/ समीप के समपार फाटको पर/ नियंत्रक को सूचना देने तथा नजदीक के रेलवे स्टेशन पर मेमो देने में लोको पायलट की सहायता करेगा।
  17. यदि किसी कारण वश चलती गाडी में पिछला सिगनल पार करने के बाद खतरे की संभावना का पता चलता है या ट्रेन चलने में कोई बाधा है तो लोको पायलट को ट्रेन रोकने के लिए सूचित करने के बजाय वह आपातकालीन ब्रेक लगाएगा
उपरोक्त के अलावा जीआर एंड एसआर या स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों और मुख्यालय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का भी पालन करेगा।  

Duties of Assistant Loco Pilot 

General duties 

1. While report on duty he must be in proper uniform and well disciplined.
2. He should be aware of rules related to his duty, whether he is in possession or not a copy of rules or translated copy of rules.
3. He should be present on the time, at the place for duty which is assigned by administration, more ever if required on other place and time for his services. He should always alert and cautious while on duty.
4. In all conditions he should obey all lawful orders of his loco pilot.
5. He should have the knowledge of the following -
a. Lay out of all types of loco, its system and their sub systems, its subsidiary equipments with locations.
b. While on run able to trouble shoot the troubles of coaching and goods wagon like brake-binding, isolation of distributor valve, single/double pipe air brake working, changing of hose pipes etc.
c. Modern loco and operating instructions.
d. Safety rules related with track and train.
e. Connections, disconnection of multiple units, wedging of relay and contactor.
f. Rules and procedure of locomotive condition while taking charge from shed, from incoming staff, taking charge of dead locomotive.
g. Use of whistle code during various conditions as prescribed in GR&SR.
h. Speed limits in various conditions i.e. passing facing point, horn failure, head light failure, foggy weather, poor visibility, abnormal condition etc.
i. Various forms and authorities used in train operation.
6. He should take charge or hand over charge of equipment if given by lobby in charge/ crew controller for train operation

While Sign ON

1. He should sign on after breath analyzer test.
2. He should have two pair of spectacle to use on duty if required.
3. He should read all general and local instructions.
4. While on duty, he should note all speed restrictions related with section in which he is to be worked.
5. He ensure that safety equipment like torch, flag, detonator and flair signal, supplied to running staff is in working condition.

While Taking Charge

1. Check the equipments of under truck.
2. Check the level of fuel oil, lube oil, water, governor oil and water temperature etc. Ensure loco should be is on non electrified track while checking water level.
3. Check the hand brake working and ensure it should be released on train starting.
4. Check the availability of sand in sand box; it should be sufficient and dry.
5. ALP will detach/attach the loco with load in following condition
a. On starting station.
b. On intermediate point.
c. While loco checking.
d. On station/yard where it is essential to detach loco. This work is done with the help of shunting staff while train leaving from yard.
6. Ensure the working of safety item and equipment like head light, flasher light, level of BP pressure/vacuum and take care of look out glass for better visibility.
7. He should assist to loco pilot in trouble shooting, leakage arresting and loco checking.
8. He should ensure following safety items are available on loco
a) Spare VRR fuse
b) Multiple unit cables
c) Spare coupling
d) Spare hose pipes
e) Wooden wedges
f) Coupling clamp rew control/ lobby in charge will hand over portable field telephone, ALP will collect it and keep in safe custody while on run and hand over it in lobby while signing off.

While on Run

1. He should help to loco pilot in signal sighting. He should call out signals, caution board, speed board from adequate distance. He should not keep himself busy in any work while approaching to cautious signal region.
2. During train running he should look at back on curve and ensure that train is running intact and safe, especially on curve where full train is visible. When train is passing from working spot on track/ manned gate he should look out back to ensure that the train is all right and if any signal is exhibited regarding information of accident.
3. Keep watches on train passing on opposite track if notice any abnormality should report to loco pilot, if necessary show the danger signal to stop the opposite train.
4. Whenever deputed by loco pilot, he should exchange the signal on be half of loco pilot.
5. He should be responsible for keeping watch on abnormalities such as ACP; hose pipe disconnection, brake binding, hot axle, on line.
6. He should be more alert and vigilant while all type of abnormal working such as TSL, all communication failure, defective signal, load parting, load dividing, accident etc.
7. On hault he will drain out the moisture from MR1, MR2, J-Filter and check the fuel oil level and safety fittings. He will also check the temperature of axle boxes if train is stopped more than 15 minute. (Time limit is not applicable incase of mail express and passenger.)
8. He should note down the reading of various oil/air pressure, speed Notch position, etc. in every 30 minute. He should also record train running time.
9. He will keep loco pilot cab neat &clean to maintain cab environment.
10. He will uncouple the loco when loco is required detach for maintenance work.
11. If the loco pilot is not able to drive the train, he should stop the train by applying A-9 gradually & protect the train as per G&SR, then inform to guard & try to inform SM/SCOR immediately. If he is competent and having loco pilot competency certificate then he should clear the section after informing guard, that he should be alert.
12. In single line section where ball token is exchanged he should ensure that ball token is handed over to authorized station employee of previous station and new functional ball token is collected properly.
13. If loco is shut down or failed in section, he will apply the hand brake, wooden wedges and pin down the wagons to prevent from rolling down, after consulting with loco pilot.
14. If train is derailed or capsized, he will assist the LP in following manner
a. Put on flasher light.
b. If flasher light is defective, put on /off repeatedly head light switch.
c. By protecting opposite line in double line section , from front direction in single line section and he should help to LP for informing to controller / nearest station master by field telephone/nearest gate/ loco pilot of opposite train/with the help of other railway employee.
15. He will apply emergency brake instead of informing loco pilot to stop the train if he noticed any abnormality in running train after passing last signal or there is obstruction in running train. Above duties are not sufficient, he will also follow the GR & SR or instructions issued by local officers and instructions issued by headquarter officers time to time with any mean.
 
 

Dec 12, 2021

Establishment ( Railway) - Question With Answer - Set- 1

Q.1 What is Honorarium? 
Ans: Honorarium is a remuneration for work performed which is occasional or intermittent in character and either so laborious or of such special merit on to justify a special reward.
Q.2 What is substantive Pay? 
Ans: Substantive pay means the pay other than special pay, personal pay or emoluments classified as pay by the President under Rule 1303
(iii) to which Railway Servant is entitled on account of post to which he has been appointed substantively or by reasons of his substantive position in a cadre.
 Q.3 What is meaning of “Officiating”?
 Ans: Officiating Means the Railway Servant officiate in a post where he performs the duties of a post on which any other person holds a lien or when a competent authority appoints him to officiate in a vacant post on which no other railway servant holds lien.
Q.4 What is LDCE? 
Ans: Limited Departmental Competitive Examination. In Civil, Electrical, Mechanical, S&T Dep. 25% of Vacancies are filled by this minimum pass Marks are 60%.
Q.5 What is Dearness Allowance? 
Ans: Dearness Allowance is in the nature of compensation for Established increase in the cost of living and comprised of Dearness Allowance, Additional Dearness Allowance and Dearness Pay as the Government may from time to time decide.
Q.6 Which are the allowances are exempted from the income tax?
 Ans: 1. Sumptuary Allowance and uniform Allowance 2. Death cum Retirement gratuity received by Government Servant their families. 3. Gratuity received by an employee 4. Any payment in commutation of pension. 5. Amount by way of encashment of unutilized earned leave. 6. Any some received under life insurance policy.
Q.7 Elaborate Vigilance Organization and what is Central Vigilance Commission Act 2003?
 Ans: Vigilance implies a state of being watchful or on the alert. There is a Chief Vigilance commission for all Central Government Ministries and departments. Indian Railway had set up a Vigilance unit under a under Control of Sr.,Dy. ,GM on Zonal Railways. CVC ACT, 2003 Mandates - the Central Vigilance Commission to enquire or cause an enquiry into complaints against public servants wherein allegations of corruption are involved. The commission can cause an enquiry through the Chief Vigilance Officer of the Organization concerned or CBI or any other anti-corruption investigating agency under the Government of India
Q.8 What is Arbitration?
 Ans: Arbitration is a device for setting up difference between the Railway Administration and contractor by intervention of third person without the help of Court of Laws. Under the procedure the contractor may call for arbitration after 90 days of his presentation of final claim on disputed matter. There would be two Arbitration and also umpire over them. Arbitrators are appointed by General Manager.
Q.9 What are the objectives of PREM? 
Ans: The broad objectives of PREM are :
1. evaluate the functioning of the Railways and exchange date and ideas on way and means of improving the efficiency and viability of the enterprise
2. to facilitate effective and meaningful participation of the Railway employees in the management process.
3. to discuss and identify the measures for improving the quality of service in the rail passengers and safety operations.
Q.10 What is Trade Union Act 1926?
 Ans: The Act provides for Registration of Trade Unions. It clarifies privileges of Registered Trade Unions and Rules.
Railway Question Bank

Dec 1, 2021

चाबीदार, मेट / पेट्रोलमैनों / ट्रेकमैनके सेप्टी नियम - P Way कर्मियों के हित में जारी

 

रेलवे कर्मियों के हित में जारी - चाबीदार (KEYMAN) / मेट(mate)/ पेट्रोलमैनों (patrolman)/ ट्रेकमैन(Trackmans)के सेप्टी नियम 

चाबीदार के सेप्टी नियम (KEYMAN)

1. सेक्सन मे हमेशा डबल चाबीदार चलेंगे।

2.प्रोटेक्सन का पूरा सामान साथ मे रखेंगे 

3.A3 मेडीकल पास ही चाबीदार का कार्य करेंगे।. 

4.वरिष्ट व योग्यताधारी ट्रेकमेन्टेनर को ही चाबीदार बनाया जाता है।

5. 4 किमी के सेक्सन मे 2 चाबीदार निरीक्षण करेंगे।

6.किसी भी प्रकार से ट्रेक असामान्य दिखने पर तुरन्त सूचना युनिट इनचार्ज व SSE को दे तथा स्वयं प्रोटेक्सन करे।

7.चाबीदार सेक्सन का पूर्ण जवाब देही ट्रेकमेन्टेनर होता है। उसे सेक्सन का मालिक भी कहते हैं।

8.चाबीदारी इनचार्ज के बाद सबसे वरिष्ठ ट्रेकमेन्टेनर होता है।

9.रोज सेक्सन की पूरी जानकारी sse को देता है।

10.चाबीदार ट्रेक से सम्बन्धित सभी प्रकार के कार्यो मे निपुण होता है।

11.चाबीदार किसी भी प्रकार के सामान /औज़ार /ट्रेक सम्बन्धी आवश्यक सामग्री की कमी होने पर तुरन्त SSE को बतायें।

Also See 

Engineering (P Way / Works) Department 

Study Material & Question Bank

 

मेट(mate)/इनचार्ज के कर्तव्य

1.सभी ट्रेकमेन्टेनर ड्यूटी टाइम टूल रूम पर आते ही हस्ताक्षर करवा कर मेन्टेनेस कार्य की पोजीसन बताऐ।

2.इंनचार्ज अपने साथ प्रोटेक्सन का पूरा सामान लें।

3. साथ में झंडी /बावटा, प्राथमिक उपचार पेटी, 

हुटर, थर्मामीटर ,यूनिट पोजीशन के पुरे दस्तावेज, तख्ता -पंसाल को रखें।

4.यूनिट इंचार्ज वरिष्ठ ,पढा -लिखा ,पंसाल का जानकार ,ट्रेकमेन्टीनेन्स के कार्य में दक्ष होगा।

5.कार्य करवाते समय कोई दुर्घटना न हो इसका विशेष ध्यान रखे।

6.किसी के भी दबाव में आकर या रिश्वत लेकर भेदभाव ना करें।

7.दबाव की पोजीसन की सिकायत तुरन्त बड़े अधिकारियों से करे। 

8.झगड़ा या मनमुटाव यूनिट मे न होने दे।

9.किसी ट्रेकमेन्टेनर का स्वास्थ्य असामान्य होने पर अपने अधिकार क्षेत्र में उसे आराम दे सकते हैं।

विशेष --- बाबू(os) /लिपिक कार्य में देरी या रिश्वतखोरी करे तथा एक बार मे ऑफिस कार्य की पूर्ण जानकारी न दे तो तुरन्त मैसेज बड़े अधिकारियो को डाल दे। जिससे आप तनाव मुक्त रहेंगे व आपका कार्य भी गुणवत्तायुक्त होगा।

नोट --- ये सभी नियम/कर्तव्य सामान्य है आपातकालीन स्थिति मे सक्षम अधिकारी द्वारा नियम बदले जा सकते हैं।

ट्रेकमैन(General Rules of Trackmans) से सम्बन्धित प्रमुख सेप्टी नियम

गैंगमैन/ट्रेकमैन के नियम

1.ट्रेक पर मोबाईल फोन पर बात न करें।जरूरी हो तो ट्रेक से नीचे उतर कर बात करें।

2. ट्रेक का मेन्टीनेन्स करते समय कार्य स्थल से 300 मीटर दूरी व ट्रेन के विपरीत दिशा में एक ट्रेकमेन्टेनर साथी को भेजें जो ट्रेन के आने की सुचना हुटर,सिटी या आवाज लगाकर दे सके। जिसके पास लाल /हरी झंडी, हुटर, व सिटी हो।

3.पेकिंग के दौरान पहले पंसाल नाप लें फिर जैक के द्वारा ट्रेक उठाकर पेकिंग कार्य करे।

4. 60/52 की ट्रैक पर थ्रू पेकिंग प्रतिबंधित है। सिर्फ लाइन पर पड़े गच्चे की मरम्मत करे।

5. यदि सेक्सन मे ज्यादा ट्रेक खराब है तो पैकिंग मशीन पेकिंग करेगी।सीमेंट स्लीपर की पैकिग मशीन से ही होती है।

6.थर्मामीटर हमेशा कार्य स्थल पर रहेगा। DT +10 ट्रेक से सम्बन्धित कार्य बन्द हो जायेगा। तथा DT+20 पर पेट्रोलिंग शुरू हो जायेगी।

7.कार्य स्थल पर ट्रेकमेनों के पास मिले जुले सभी औज़ार होने चाहिए।

8.कार्य स्थल पर प्राथमिक उपचार पेटी पूरी प्राथमिक दवाईयों के साथ जरूर होना चाहिए।

9.ट्रेकमेन के साथ कोई भी असामान्य दुर्घटना होने पर तुरन्त प्राथमिक उपचार कर 2 साथी ट्रेकमेन्टेनर उसे ट्रेन रूकवाकर या बाई रोड या जो भी व्यवस्था हो नजदीकी अस्पताल पहुचायें एंव उसका इलाज शुरू कराएं।

10. कार्य करते समय एक- दूसरे साथी का विशेष ध्यान रखेगे। कोई कार्य मिलजुल कर करें कामचोरी करके दूसरे साथी पर बोझ न बढ़ाएं।

11. यार्ड में कार्य करते समय 30 का काॅसन ऑडर या ब्लाक या फिर अति आवश्यक हो तो लाल बाउटा लगाकर कार्य करें।

12. कभी भी बिना ट्रेनिंग के ट्रैक पर कार्य नही करें।

13.पुरा विश्राम कर तथा तनाव मुक्त होकर ही ट्रेक पर चढ़ें।

14.ट्रेक पर गप-सप या बातों मे ध्यान ना भटकायें।

15. कार्य के दौरान ज्यादा थकान होने पर अपना कार्य साथी को सौप कर 10 मिनट रेस्ट कर पानी पी लें।

16.असामान्य घटना की सम्भावना लगते ही सबसे पहले अपनी सेप्टी करे। फिर ट्रेक की सेप्टी करे।(आप सुरक्षित तो ट्रेक सुरक्षित)।

18.प्रत्येक ट्रेकमेन्टेनर को ट्रेक से सम्बन्धित सेप्टी के पूरे नियम ध्यान में रखने चाहिए।

19 प्रत्येक ट्रेकमेन्टेनर को प्रोटेक्सन करना जरूर आना चाहिए।जो गेट नियमो में शामिल है।

20. जरूरी हो तो हेलमेट लगाकर कार्य करे।

21. 2 घण्टे से अधिक ओवर टाइम होने पर half time CR /OT होगा।

22. SSE का मान-सम्मान करें एंव उनके निर्देशों का पालन करें।गैरजिम्मेदाराना फरमान जो आपको अनुचित प्रतीत हो तुरन्त SSE से बोलकर संतुष्ट हो लें।

23. 08 किमी से ज्यादा कही भी सेक्सन मे ड्यूटी करने पर TA भरा जायेगा।

24. ट्रेकमेन्टेनर का परम कर्तव्य ट्रेक की सुरक्षा है,ना कि अधिकारियो की मिली भगत से आफिसों,बंगलो व घरो में कार्य करना।

25. डेड बॉडी की रखवाली 02 ट्रेकमेन्टेनर करेगे।

पेट्रोलमैनों (petrolman) के नियम

1.डबल ट्रेक 2 पेट्रोलमैन 2 किलोमीटर के एरिया मे अपने प्रोटेक्शन सामग्री के साथ चलेंगे।

2.फैक्चर का बरीकी से निरीक्षण करेंगे फैक्चर मिलने पर नियमानुसार प्रोटेक्सन करेंगे।

3. A3 मेडीकल होने पर ही पेट्रोलिंग मे जायें।

4. रात्रिकालीन पेट्रोलिंग मे पूर्ण विश्राम व नींद पूरी करके ही जायें।

5.हमेशा ट्रेन के विपरीत दिशा मे चलें।

6. पेट्रोलिंग के दौरान टाइम टेबल का प्रयोग करें। 2 किमी का 3 चक्कर (फेरी) जरूर लगाये।

7. कान खुले रखे तथा बीच मे गेट पड़ने पर गेटमेन से ट्रेन के बारे पूछें।

8. 2 टॉर्च , फटाका, ब्रेकेट(जोड़ीदार),लाल और हरी झंडी, पाना, हथौड़ा, सिटी, 2 /1 इंची ट्रेक का कटा हुआ टुकड़ा जरूर साथ रखें।

9. साईनिंग सेप्टी जैकेट पहने।

10 पहले दिन पेट्रोलिंग मे जाने के लिये हाफ टाइम से यूनिट कार्य छोड दें।

11.सामने से ट्रेन दिखाई देते ही ट्रेक से नीचे उतर जायें।पहले अपनी सेफ्टी करें फिर ट्रेक की क्योकि जब आप सुरक्षित रहेंगे तभी तो अपना ट्रेक सुरक्षित करेंगे।

ALSO READ

Nov 30, 2021

CORRECTION SLIP OF ACCIDENT MANUAL ECR 2007 EDITION

CORRECTION SLIP 4 T0 12 OF ACCIDENT MANUAL WCR 2007 EDITION

CORRECTION SLIP 4 T0 12 OF ACCIDENT MANUAL WCR 2016 EDITION

Click Above or See Below PDF

 
  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language