अगर आपकी ट्रेन की टिकट गुम हो गई है तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अगर आपकी टिकट भी कभी गुम हो जाती है तो आप उसकी डुप्लीकेट टिकट भी निकाल सकते हैं. इसके लिए बस आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे. आइए जानते हैं टिकट गुम जाने पर क्या करें...
भारतीय रेलवे के पोर्टल indianrail.gov.in के अनुसार, अगर आप कंफर्म्ड या आरएससी टिकट की डुप्लीकेट टिकट बनाने के लिए चार्ट बनने से पहले अप्लाई करते हैं तो आपको 50 रुपये की फीस के बाद दूसरी टिकट मिल जाएगी. यह फीस स्लिपर क्लास की है और अगर अन्य क्लास में आपको 100 रुपये खर्च करने होंगे.
यात्री ट्रेन रवाना होने से पहले इसे जमा करवा कर डुप्लीकेट टिकट की फीस वापस ले सकते हैं. हालांकि इस फीस का 5 फीसदी काट लिया जाता है.
Source - Aaj Tak

No comments:
Post a Comment