रेलवे ने यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं. हाल ही भारतीय रेलवे ने UTS ऐप लॉन्च किया है. इसके जरिए यात्री घर बैठे जनरल टिकट बुक कर सकते हैं. UTS ऑन मोबाइल ऐप के द्वारा यात्री उपनगरीय और गैर उपनगरीय स्टेशनों के लिए अनारक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं वो भी बिना लंबी लाइन में लगे.
कैसे बुक करें टिकट- सबसे पहले अपने मोबाइल में UTS ऐप डाउनलोड करें. इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, आई-डी कार्ड नंबर की जानकारी भरें और रजिस्टर करें. रजिस्टर करने पर एक ओटीपी आपके मोबाइल नंबर में आएगा. अब आपका साइन अप हो सकेगा. इसके बाद आईडी और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, जिसके जरिए UTS लॉग इन होगा.
R-Wallet को करना होगा रिचार्ज- R-Wallet को आप पेटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड के जरिए रीचार्ज कर सकते हैं. इसे आप न्यूनतम 100 रुपये से रिचार्ज कर सकते हैं. रिचार्ज की अधिकतम राशि 10,000 रुपये है. अगर आप 10 हजार का रीचार्ज करते हैं तो 500 का कैशबैक भी उपलब्ध है.
Source - News 18

No comments:
Post a Comment