Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Sep 24, 2019

कचरा फैलाने और थूकने वालों से रेलवे ने वसूला 5.52 लाख रुपये का जुर्माना

पश्चिम रेलवे के मुंबई खंड ने दो सितंबर से शुरू हुए ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत' अभियान के दौरान कचरा फैलाने और थूकने वालों से 5.52 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 19 सितंबर तक कचरा फैलाने और थूकने के 2,631 मामले सामने आए हैं. पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ रविन्द्र भकर की ओर से जारी बयान के अनुसार, रेलवे ने सिर्फ एक बार इस्तेमाल किए जा सकने वाले प्लास्टिक की दिक्कतों को लेकर सोशल मीडिया पर ‘मैं हूं प्लास्टिक हटेला' शीर्षक का शॉर्ट फिल्म अपलोड किया है. उन्होंने कहा कि लोगों को शॉर्ट फिल्म खूब पसंद आ रही है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

वहीं इससे पहले गुरुवार को खबर आई थी कि मध्य रेलवे के पुणे संभाग ने पिछले पांच महीने में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से जुर्माने के तौर पर 7.88 करोड़ रुपये की राशि वसूली है. इस रेल खंड ने अप्रैल से अगस्त के मध्य पुणे-मलावी, पुणे-मिराज, पुणे-बारामती और कोल्हापुर-मिराज मार्गों पर बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया था.

मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले तथा प्लेटफॉर्म पर आने वाले यात्रियों सहित रेलवे के नियमों का पालन नहीं करने के 1.53 लाख मामले सामने आए. इसमें तय सीमा से ज्यादा सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया.

Source - NDTV 

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language