Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Nov 22, 2023

मऊ से मुंबई तक चलेगी ट्रेन

बड़हलगंज से गोरखपुर की दूरी 60 किलोमीटर और मऊ की दूरी 40 किलोमीटर है। ऐसे में जिले के गोला और बांसगांव तहसील के तमाम गांवाें के यात्रियों को शहर आकर मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने से ज्यादा आसान मऊ से यात्रा करना होगा।

मुंबई जाने वाले बड़हलगंज और बांसगांव क्षेत्र के यात्रियों को बुधवार को सौगात मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे मऊ स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है। शुरू में यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन के लिए चलाई जाएगी, लेकिन यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे नियमित किया जा सकता है। रेल मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

गोरखपुर से मुंबई के बीच अभी करीब 13 ट्रेनें चल रही हैं। फिर भी यात्रियों की संख्या के चलते ट्रेनों में आरक्षित सीट पाना काफी मुश्किल हो रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अब गोरखपुर-वाराणसी रूट के प्रमुख स्टेशन मऊ से भी मुंबई के लिए एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

बुधवार को रेल मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे अफसरों का कहना है कि मऊ से सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन का सर्वाधिक फायदा मऊ जिले के यात्रियों को मिलेगा। इसके अलावा पड़ोसी जिला देवरिया और गोरखपुर से भी यात्री मऊ पहुंचकर वहां से मुंबई की यात्रा आसानी से शुरू कर सकेंगे।

गोला और बांसगांव के यात्रियों को नहीं आना पड़ेगा शहर बड़हलगंज से गोरखपुर की दूरी 60 किलोमीटर और मऊ की दूरी 40 किलोमीटर है। ऐसे में जिले के गोला और बांसगांव तहसील के तमाम गांवाें के यात्रियों को शहर आकर मुंबई के लिए ट्रेन पकड़ने से ज्यादा आसान मऊ से यात्रा करना होगा। इसी प्रकार देवरिया जिले के रुद्रपुर और बरहज क्षेत्र के लोगों को भी गोरखपुर आकर ट्रेन पकड़ने से आसान मऊ जाना होगा।

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language