Railway Board ने वर्ष 2026 की Pension Adalat 15 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। Board ने सभी Zonal Railways और Production Units को Pension Adalat की तैयारी समय से करने तथा pensioners और family pensioners को इसकी जानकारी पहले से उपलब्ध कराने को कहा है।
इस बार Board ने pension grievances के प्रभावी निस्तारण के साथ-साथ व्यापक advance awareness campaign पर भी विशेष जोर दिया है। Pensioners' Welfare Associations, Government offices और pension disbursing authorities जैसे banks और post offices के माध्यम से सूचना पहुंचाने के अलावा official websites, pension portals, SMS और social-media platforms का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महत्व
Pending pension, family pension या retirement-benefit से जुड़ी शिकायतों को संबंधित Pension Adalat में उठाने का अवसर मिल सकता है। यह खासतौर पर उन मामलों के लिए उपयोगी है जो सामान्य departmental correspondence के बावजूद लंबे समय से लंबित हैं।