नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सेवा समिति के प्रमुख के निरीक्षण के लिए पहुंचते ही वहां बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। सूत्रों ने बताया कि स्टेशन के कर्मचारियों ने समिति के प्रमुख रमेश चंद्र रतन पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।
उनका कहना था कि रतन स्टेशन निदेशक के कक्ष में घुसे और उन्हें धमकी दी हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है कि यह हंगामा क्यों हुआ। इस मुद्दे पर उत्तरी रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कि कुछ मसला था। इस घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
Source - Nav Bharat