Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Sep 17, 2020

अवैध रूप से ई-टिकट बेचने वाला दलाल गिरफ्तार, रेलवे पुलिस को इस तरह मिली सफलता

नारायणपुर अनंत के आरपीएफ जवानों ने मंगलवार की शाम अवैध रूप से ई-टिकट बेचने वाले दलाल वैशाली जिले के पातेपुर पोखरा निवासी मोहम्मद सादिब अंसारी को गिरफ्तार किया है। इसके पास 20,000 के 10 ई-टिकट बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने अवैध रूप से टिकट बेचने की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि पर्सनल आइडी पर टिकट काटकर लोगों को देता है। उसके बाद उनसे प्रति व्यक्ति 1000 रुपये टिकट बनाने का लेता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय रंजन प्रसाद यादव ने बताया कि पर्सनल आइडी से अवैध रूप से टिकट बेचने की सूचना मिली थी। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में वह समस्तीपुर कोठिया बाजार बगरा थाना क्षेत्र में वेलकम लेट कम्युनिकेशन नाम से दुकान चला रहा था। अभियान में एसआइ सुजीत मिश्रा, नरङ्क्षसह यादव समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे। उसके पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के एजेंटों में हड़कंप मच गया। कई एजेंटों ने दुकानें भी बंद कर दीं।

Source - Jagran

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language