Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Apr 5, 2019

इटारसी रेलवे स्टेशन : कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, हादसा टला

रेलवे स्टेशन पर गुड्स ट्रेन की चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई। घटना बुधवार रात की जंक्शन के मेन लाइन की है। शुक्र है कि कपलिंग खुलने की घटना इटारसी रेलवे जंक्शन पर हुई। आउट साइड जंगल या अन्य क्षेत्र में मेन लाइन पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीएंडडब्ल्यू कर्मी व गार्ड की मदद से कपलिंग को जोड़ दिया गया। फिर ट्रेन को रवाना किया गया। गुड्स ट्रेन कहां से कहा जा रही थी। इसके संबंध में रेलवे अधिकारियों ने कुछ भी जानकारी देने से इंकार किया। स्टेशन प्रबंधक एसके जैन ने कहा कपलिंग खुली थी। जिसे जोड़ भेज दिया गया। लेकिन इसकी ज्यादा जानकारी मुझे नहीं है।

डीआरएम ने थर्ड लाइन का किया विंडो निरीक्षण

इटारसी। तीसरी रेलवे लाइन का गुरुवार को भोपाल डीआरएम शोभन चौधुरी ने निरीक्षण किया। डीआरएम ने टॉवर वैगन में बैठ इटारसी से बुदनी तक तीसरी लाइन को देखी है। डीआररएम के निरीक्षण से एक दिन पहले इस ट्रैक पर पहली बार इंजन के रोलिंग टेस्टिंग स्पीड ट्रायल हुआ था। जो सफल रहा। दूसरे दिन डीआरएम रेलवे ट्रैक की स्थिति को टॉवर वैगन में बैठ देखी है। सूत्र बताते है कि 8 अप्रैल को सीआरएम इस नए ट्रैक का निरीक्षण कर सकते है।

Source - Dainik Bhaskar
  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language