Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Oct 31, 2023

नहीं मिली दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए कंफर्म सीट, इन 44 ट्रेनों में जोडे़ गए एक्स्ट्रा डिब्बे

दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 27 जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाए जाने वाले हैं. ये गाड़ियां पूरे नवंबर तक चलाई जाएंगी.

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार बस आने ही वाले हैं. इस दौरान भारी संख्या में लोग ट्रेनों से अपने घर जाते हैं. ऐसे में ट्रेनों में आम समय के मुकाबले कई गुना तक भीड़ बढ़ जाती है. पैसेंजर्स को इस समस्या से राहत देने के लिए रेलवे लगातार फेस्टव स्पेशल ट्रेनों को चलाती है. जिससे उन्हें कंफर्म सीट मिलने में कोई प्रॉब्लम न हो. ऐसे ही उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने पैसेंजर्स के लिए 27 जोड़ी ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच जोड़े गए हैं.

1. गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेल सेवा में बीकानेर से दिनांक 31.10.23 से 30.11.23 तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 02.11.23 से 02.12.23 तक 02 द्वितीय शयनयान एवं 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 2. गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 31.10.23 से 30.11.23 तक तथा उदयपुर सिटी से दिनांक 01.11.23 से 01.12.23 तक 02 द्वितीय शयनयान एवं 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 3. गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेल सेवा में हिसार से दिनांक 01.11.23 से 29.11.23 तक तथा कोयम्बटूर से दिनांक 04.11.23 से 02.12.23 तक 01 सैकण्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 4. गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक एवं दादर से दिनांक 02.11.23 से 01.12.23 तक 03 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 5. गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा में दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान, 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 6. गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलhttps://informationcenter.co.in/ सेवा में बीकानेर से दिनांक 02.11.23 से 30.11.23 तक एवं कोलकाता से दिनांक 03.11.23 से 01.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 7. गाड़ी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 05.11.23 से 26.11.23 तक एवं पुरी से दिनांक 08.11.23 से 29.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 8. गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 06.11.23 से 27.11.23 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 07.11.23 से 28.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 9. गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में दिनांक 31.10.23 से 30.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 10. गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 30.10.23 से 30.11.23 तक तथा अमृतसर से दिनांक 31.10.23 से 01.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 11. गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 30.10.23 से 30.11.23 तक तथा अमृतसर से दिनांक 31.10.23 से 01.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 12. गाड़ी संख्या 14804/14803, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेल सेवा में साबरमती से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक एवं जैसलमेर से दिनांक 02.11.23 से 01.1223 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 13. गाड़ी संख्या 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक एवं साबरमती से दिनांक 03.11.23 से 02.12.23 तक तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 14. गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से दिनांक06.11.23 से 27.11.23 तक एवं कोलकाता से दिनांक 09.11.23 से 30.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है. 15. गाड़ी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 04.11.23 से 25.11.23 तक एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 06.11.23 से 27.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 16. गाड़ी संख्या 20487/20488, बाडमेर-दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 02.11.23 से 30.11.23 तक एवं दिल्ली से दिनांक 03.11.23 से 01.12.23 तक 01 फर्स्ट एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है. 17. गाड़ी संख्या 20489/20490, बाडमेर-मथुरा-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 01.11.23 से 29.11.23 तक एवं मथुरा से दिनांक 02.11.23 से 30.11.23 तक 01 फर्स्ट एसी एवं 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की गई है. 18. गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में दिनांक 01.11.23 से 29.11.23 तक 02 द्वितीय कुर्सीयान व 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 19. गाड़ी संख्या 14807/14808, भगत की कोठी-दादर- भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से दिनांक 03.11.23 से 28.11.23 तक एवं दादर से दिनांक 04.11.23 से 29.11.23 तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 20. गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक एवं खजुराहो से दिनांक 03.11.23 से 02.12.23 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 21. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से दिनांक 02.11.23 से 30.11.23 तक एवं दादर से दिनांक 03.11.23 से 01.12.23 तक 01 सैकण्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 22. गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक तथा दिल्ली कैंट से दिनांक 03.11.23 से 02.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 23. गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा में दिनांक 02.11.23 से 01.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 24. गाड़ी संख्या 14806/14805, बाडमेर-यशवन्तपुर-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से दिनांक 02.11.23 से 30.11.23 तक तथा यशवन्तपुर से दिनांक 06.11.23 से 04.12.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 25. गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 01.11.23 से 30.11.23 तक एवं इंदौर से दिनांक 04.11.23 से 03.12.23 तक 01 थर्ड एसी व 01 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 26. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी -इंदौर रेलसेवा में इंदौर से दिनांक 02.11.23 से 01.12.23 तक एवं भगत की कोठी से दिनांक 03.11.23 से 02.12.23 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है. 27. गाड़ी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 04.11.23 से 25.11.23 तक एवं शालीमार से दिनांक 05.11.23 से 26.11.23 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है.

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language