केरल को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। चेन्नई से पलक्कड़ में इस ट्रेन के डिब्बों के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता पैदा हो गई और भाजपा कार्यकर्ता इनका स्वागत करने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़े। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रेन के रेलवे अधिकारियों को माला पहनाई गई और उनके बीच मिठाइयां बांटी गईं।
एक उत्साहित बुजुर्ग व्यक्ति ने पलक्कड़ रेलवे स्टेशन पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि ‘वंदे भारत’ जैसी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे मेरे राज्य में आ रहे हैं। मैं अपने 70 के दशक के अंत में हूं, और मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं जल्द ही केरल में एक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर सकता हूं।’’
राज्य सरकार को इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नही मिली है।
RAIL NEWS CENTER RAIL EMPLOYEE INFORMATION

No comments:
Post a Comment