रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया है, जिसके चलते अब वंदे भारत ट्रेन कटरा से 5 मिनट पहले रवाना होगी।
पंजाब डैस्क : रेल यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन के समय में बदलाव किया है, जिसके चलते अब वंदे भारत ट्रेन कटरा से 5 मिनट पहले रवाना होगी। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से जम्मू तवी-कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत (22440) ट्रेन की समय सारणी में 18 मार्च से संशोधन किया है, जिसके चलते ट्रेन कटरा से 5 मिनट पहले प्रस्थान करेगी।
रेलवे के मुताबिक श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन कटरा से दोपहर 3 बजे की बजाय 2.55 पर रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन 4.13 बजे की बजाय 4.08 बजे जम्मुतवी पहुंचेगी, जहां पर 2 मिनट का ठहराव होगा। इसके बाद आने वाले सभी स्टेशनों पर समय सारिणी पहले के अनुसार ही रहेगी। ट्रेन शाम 7.30 बजे लुधियाना और रात 8.48 बजे अंबाला पहुंचेगी।

No comments:
Post a Comment