Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Mar 9, 2020

पिंक स्टेशन पर धूम धाम से मनाया गया महिला दिवस

महिला दिवस के अवसर पर मदन महल पिंक स्टेशन पर समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अंजू मोहनपुरिया के मुख्य आतिथ्य में रेल अधिकारी राज श्री,मंजरी जोशी, सुनील श्रीवास्तव, देवेश सोनी, पी.टी.कोशी ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत स्टेशन प्रबंधक मदन महल आरती यादव ने पुष्प गुच्छ से किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मोहनपुरिया ने मदन महल स्टेशन पर कार्यरत सभी महिलाओं के कायोर् की सराहना करते हुए उनके द्वारा बिना किसी भय एवं दबाव के रेलों का संचालन, टिकिट चेकिंग, टिकिट वितरण एवं सुरक्षा के कार्य पिछले एक वर्ष से करने की सराहना की और उन्हें दस हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की विनीता दीदी सहित रूपा मंडल, मालती तलवारकर, सविता त्रिपाठी, गीता, मंजू, सविता चौहान, अपर्णा डेनियल, आदि का योगदान रहा।

Source - Nai Duniya
  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language