कटनी के लिए यह है खास
रेल बजट में इसबार फिर पहले से चल रही कार्ययोजनाओं के लिए बजट जारी हुआ है। इसमें कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर 261 किलोमीटर दोहरीकरण के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान तय किया गया है। इसी प्रकार बीना-कटनी लाइन में 279 किलोमीटर की तीसरी रेल लाइन के लिए 565 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। साथ ही कटनी ग्रेड सेपरेटर वायडक्ट 21.5 किलोमीटर का काम चल रहा है। इसके लिए 300 करोड़ रुपए का बजट मिला है। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं के लिए 101.30 करोड़ रुपए तय हुआ है, जिससे विकास को नए आयाम मिलेंगे। बजट में ट्रैफिक सुविधाओं के लिए भी राशि तय की गई है। इसके लिए 84.71 करोड़ रुपए तय हुए हैं, इसमें कटनी को भी लाभ होगा।
यह मिली है राशि
- 2014 करोड़ नई लाइनों का निर्माण
- 1521.30 कराड़ दोहरीकरण/तिहरीकरण
- 114.71 करोड़ ट्रैफिक फेसीलिटिस
- 18.74 करोड़ रोड सेफ्टी वर्क
574.03 करोड़ रोड सेफ्टी वर्क (आरयूबी/आरओबी)
- 1090 ट्रैक रिन्यूवल
- 100 करोड़ रुपए ब्रिज वर्क, टनल वर्क
- 207.10 करोड़ सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन
- 106.07 करोड़ इलेक्ट्रिकल वर्क
- 250.10 करोड़ कस्टमर एमेनिटीस
- 2878.25 करोड़ अन्य योजनाओं के लिए
वर्जन
अभी जोन के लिए बजट जारी हुआ है। इसके बाद यह डिपार्टमेंट राशि का आवंटन होगा। इसके बाद विभागीय कार्ययोजना बनेगी, जिससे निर्माण कार्य व यात्री सुविधाओं के विस्तार पर काम होगा। कटनी के तीनों स्टेशनों में विकास को नए आयाम मिलेंगे। बड़े प्रोजेक्टों को भी और गति मिलेगी।
राहुल श्रीवास्तव, सीपीआरओ।
For More Information Visit - www.informationcenter.co.in

No comments:
Post a Comment