Knowledge Hub Search – Search All Our Sites

Operating Department Smart Search


Sort :
Loading...
Go to Page :

Jul 18, 2024

पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं बरौनी के बीच चलाएगी स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रियों को समायोजित करने के उद्देश्य से मुंबई सेंट्रल एवं बरौनी स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर साप्ताहिक स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस स्‍पेशल ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्‍या 09145/09146 मुंबई सेंट्रल – बरौनी साप्ताहिक स्पेशल (12 फेरे)

ट्रेन संख्या 09145 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल सोमवार को मुंबई सेंट्रल से 10.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 04.00 बजे बरौनी पहुँचेगी। यह ट्रेन 22 जुलाई, 2024 से 26 अगस्त, 2024 तक चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09146 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल गुरुवार को बरौनी से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.40 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह ट्रेन 25 जुलाई, 2024 से 29 अगस्त, 2024तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09145 की बुकिंग19 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in. पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language