Rail News Center – Search


Sort :

SEARCH

RAIL NEWS CENTER

Jan 15, 2019

क्या आरा रेलवे स्टेशन नीलाम होगी ?

टैक्स नहीं चुकाने पर आरा रेलवे स्टेशन नीलाम हो सकता है, नगर निगम ने 15 दिन का वक्त दिया

आरा नगर निगम यहां के रेलवे स्टेशन को नीलाम कर सकता है। रेलवे ने 32 लाख रुपए से ज्यादा का सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। इसमें कहा गया कि अगर बकाया राशि को 15 दिन में नहीं चुकाया गया तो संपत्ति को नीलाम कर दिया जाएगा।

नगर निगम के मुताबिक, आरा जंक्शन पर 32 लाख 35 हजार 173 रुपए बकाया है। निगम इसके भुगतान के लिए कई बार नोटिस भेज चुका है। रेलवे ने 1996 से सर्विस टैक्स नहीं चुकाया है। तब 53 हजार 193 रुपए का सर्विस देना था। रेलवे को नगर निगम अब तक 8 रिमाइंडर भेज चुका हैं।

रेलवे ने कहा- जब सुविधाएं हमारी तो टैक्स कैसा?

दानापुर रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार प्रसाद ने कहा कि जमीन, पानी, बाथरूम, सड़क तक रेलवे की है। ऐसे में नगर निगम टैक्स किस बात का ले रहा है? इस संबंध में हमें अभी तक नोटिस नहीं मिला है। नगर निगम ने मार्च 1978 में रेलवे पर सालाना 53193 रुपए का सर्विस टैक्स तय किया था। तब से रेलवे यही सर्विस चार्ज चुकाता रहा है। बीच-बीच में नगर निगम ने रेलवे का सर्विस चार्ज बढ़ाने की कवायद की, लेकिन रेलवे के विरोध के कारण सफल नहीं हो पाया।

Source - Dainik Bhaskar

No comments:

  Disclaimer:The Information/News/Video provided in this Platform has been collected from different sources. We Believe that “Knowledge Is Power” and our aim is to create general awareness among people and make them powerful through easily accessible Information. NOTE: We do not take any responsibility of authenticity of Information/News/Videos.

Translate in your language